ईरान में फंसे लोगों से संपर्क न होने से परिजन चिंतित

Mar 07, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - ईरान में फंसे लोगों से संपर्क न होने से परिजन चिंतित ईरान में फंसे लोगों से न होने से परिजनईरान में फंसे लोगों से न होने से परिजनईरान में फंसे लोगों स

ईरान में फंसे लोगों से संपर्क न होने से परिजन चिंतित

मुसाफिरखाना। ईरान में जारी तनाव और हमलों के बाद से क्षेत्र के भनौली गांव के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। गांव के नौ लोग इस समय ईरान में रह रहे हैं। लेकिन बीते कई दिनों से उनका अपने परिवारों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। भनौली गांव के कुमैल उर्फ जव्वाद हुसैन, सैयद इमाम अली, मोहम्मद आमिर, तकहीर फातमा, सदफ़, मुसैयब अब्बास, साबिका और उनकी दो बेटियां उच्च शिक्षा और धार्मिक अध्ययन के लिए ईरान के क़ुम में रह रहे हैं। जंग शुरू होने के बाद वहां फोन और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने से परिजनों का उनसे संपर्क टूट गया है।

पहले कुछ परिवारों को मैसेज या अन्य माध्यम से उनके सकुशल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन अब कई दिनों से किसी से भी सीधी बातचीत नहीं हो सकी है। इससे परिवारों की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि परिजन बच्चों की कुशलता को लेकर कोई संदेह नहीं करते। उनका कहना है कि यदि उनके बच्चे वहां के हालात से घबराहट में नहीं हैं तो उनके वहीं रहने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है कि हालात बिगड़ने पर यदि भारतीयों पर कोई खतरा होगा तो सरकार बच्चों की वतन वापसी को कोई न कोई प्रबंध जरूर करेगी। गांव में परिजन लगातार अपने बच्चों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। कई परिवार दिनभर टीवी और मोबाइल पर खबरों पर नजर बनाए रखते हैं और अपनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजनों में बेचैनी और इंतजार का माहौल बना हुआ है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।