Gauriganj News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Gauriganj News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाविज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभाविज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभाविज्ञान प्रदर्शनी में बच्चो

Gauriganj News: मुसाफिरखाना। क्षेत्र के भनौली गांव स्थित वसी हैदर पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान के साथ कॉमर्स विषय तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान पर आधारित विभिन्न सक्रिय मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में पहुंचे अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने विद्यालय प्रबंधक खादिम अब्बास रिजवी के साथ विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। मॉडल देखने पहुंचे लोगों के सवालों का विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया और मॉडल की कार्यप्रणाली के साथ उसे तैयार करने के उद्देश्य के बारे में भी विस्तार से बताया।
बच्चों के प्रयासों की उपस्थित लोगों ने खुले दिल से सराहना की।विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल विज्ञान शिक्षक प्रदीप तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को जिज्ञासु बने रहना चाहिए, स्वयं प्रयोग करने चाहिए और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है जब विद्यार्थी सीखे गए सिद्धांतों का प्रयोग समाज और देश के हित में करें तथा सामाजिक उन्नयन में अपनी भूमिका निभाएं। इस मौके पर प्रधानाचार्य वसीम हैदर रिजवी, विज्ञान शिक्षक शीतला प्रसाद भारती, आरिफ, गौरव समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद रहे।


