डीसीएम से टकराई कार, पलटते ही लगी आग, दो घायल
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की डीसीएम से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और आग लग गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमेठी। संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में फोर लेन हाईवे पर धरौली मोड़ के पास सोमवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई। दुर्घटना के बाद कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। टक्कर के तुरंत बाद कार सवार लोग किसी तरह वाहन से बाहर निकल आए, जिसके कुछ ही देर बाद कार में आग भड़क उठी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संबंधित लेन पर आवागमन बंद कराते हुए फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में नीता शुक्ला (48 वर्ष), पत्नी अजय शुक्ला तथा प्रथम (19 वर्ष), पुत्र अजय शुक्ला, निवासी मुबारकपुर, जनपद सुल्तानपुर घायल हुए हैं। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


