अमेठी-हादसे को दावत दे रही पुलिया की टूटी रेलिंग
Gauriganj News - शुकुल बाजार के गायत्री नगर चौराहा के निकट गेरावां रजबहा नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग कई महीनों से टूटी हुई है। इससे रोजाना हजारों राहगीर गुजरते हैं। टूटी रेलिंग के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है,...
शुकुल बाजार। कस्बे के गायत्री नगर चौराहा के निकट शारदा सहायक खंड 41 से निकलने वाली गेरावां रजबहा नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। इस पुलिया से होकर हर रोज हजारों राहगीर आवागमन करते हैं। पुलिया की टूटी रेलिग राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान पुलिया की रेलिंग की मरम्मत की तरफ नहीं जा रहा है। कस्बे के गायत्री नगर चौराहा के निकट गेरावां रजबहा नहर पर पुलिया बनी हुई है। जो कई महीनों से टूटी पड़ी है। इससे होकर ब्लॉक मुख्यालय से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, जिला न्यायालय सुल्तानपुर, जिला मुख्यालय गौरीगंज, तहसील मुख्यालय मुसाफिरखाना, अयोध्या, बाराबंकी, रायबरेली समेत आसपास के गांवों के लोग आवागमन करते हैं। यह पुलिया अंजान राहगीरों के लिए खतरे का सबब बनी हुई है। रेलिंग न होने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कस्बे के गिरधारी लाल मौर्य, मनोज, अजय शर्मा, सुनील कौशल, राज किशोर, श्री राम गुप्ता आदि ने बताया कि रात के अंधेरे में बाइक व साइकिल सवार लोगों के पुलिया के नीचे गिरकर घायल होने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग खंड 41 मनीष रंजन ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जल्द ही पुलिया की टूटी रेलिंग की मरम्मत कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।