दहेज में बुलेट के लिए विवाहिता के साथ मारपीट
Gauriganj News - दहेज में बुलेट के लिए विवाहिता के साथ मारपीट दहेज में बुलेट के लिए के साथ मारपीटदहेज में बुलेट के लिए के साथ मारपीटदहेज में बुलेट के लिए के साथ मारपीट

कमरौली। तीन माह पूर्व हुई शादी में कम दहेज मिलने और बुलेट की मांग को लेकर विवाहिता की पिटाई कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के पूरे भिच्छू मजरे कोयलारा मुबारकपुर निवासी इरफान अहमद की पुत्री सुगरा बानो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 नवम्बर 2025 को उसकी शादी गांव के ही निवासी कद्दूस अहमद पुत्र रमजान अली के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।
आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर व सास ने कम दहेज को लेकर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालीजन दहेज में बुलेट बाइक की मांग करने लगे। इसके लिए उसके साथ आए दिन मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति आदि ने कहा कि जब तक बुलेट नहीं मिलेगी तुम्हारी पिटाई होती रहेगी। मामले में एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



