दो पक्षों की मारपीट में सात घायल, दो लोग रेफर

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

मुसाफिरखाना के पूरे विश्राम राय गांव में तेज रफ्तार बाइक को लेकर विवाद हुआ, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज की गई है।

दो पक्षों की मारपीट में सात घायल, दो लोग रेफर

मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के पूरे विश्राम राय गांव में रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में कुल 7 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पूरे विश्रामराय में तेज रफ्तार बाइक चलाने को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के युवक को टोका गया था। इसी बात से नाराज पूरे मिर्जा मजरे दादरा निवासी दूसरे पक्ष के लोग रविवार सुबह राम दुलारे की ट्यूबबेल पर पहुंच गए। उस समय वहां भूसा रखने का कार्य चल रहा था।

आरोप है कि पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।इस मारपीट में एक पक्ष के रामदुलारे, श्रीप्रकाश और सरजू प्रसाद निवासी पूरे विश्राम राय मजरे रंजीतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के अभिषेक, शनि, संतोषी और पूनम निवासीगण पूरे मिर्जा मजरे दादरा को भी चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुसाफिरखाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल श्रीप्रकाश और शनि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से श्रीप्रकाश की तहरीर पर और दूसरे पक्ष से संतोषी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।