शक्ति केंद्र पर भाजपाइयों को दिया गया प्रशिक्षण

Apr 05, 2026 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - संग्रामपुर के भवसिंहपुर में भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू और राजेश शुक्ला की देखरेख में एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर चर्चा की गई और भाजपा द्वारा उनकी याद में चलाई जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

शक्ति केंद्र पर भाजपाइयों को दिया गया प्रशिक्षण

संग्रामपुर। रविवार को मंडल संग्रामपुर के शक्ति केन्द्र भवसिंहपुर पर भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू व राजेश शुक्ला की देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संतोष द्विवेदी जिला मंत्री भाजपा, पवन ओझा प्रशिक्षण प्रभारी और आईटी सेल शरद मिश्रा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।