ननिहाल से घर लौट रहे युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज
Apr 05, 2026 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News - अमेठी में परसावां निवासी रामलली ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उनके पुत्र गौरव पर 2 अप्रैल को उसके मामा के घर लौटते समय घात लगाकर बैठे प्रदीप कश्यप और उसके साथियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। गौरव को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के परसावां निवासी रामलली पत्नी सत्यनारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अप्रैल को उसका पुत्र गौरव अपने दोस्त शिवा कश्यप के साथ अपने मामा के घर मई पीपरपुर गया था। वहां से वापस लौटते समय भीमी के गोल चौराहे के पास पहले से घात लगाकर बैठे प्रदीप कश्यप निवासी अज्ञात व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। बेटे का इलाज कराने के बाद उसने थाने में तहरीर दी। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


