पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास पर हमला करने की कोशिश, भतीजे से मारपीट
Gauriganj News - अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास पर मंगलवार रात हमला करने की कोशिश की गई। विधायक के पुत्र अनुराग प्रजापति ने 11 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हमलावरों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मोबाइल छीनकर मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अमेठी। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एवं अमेठी की वर्तमान सपा विधायक महराजी के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर पर मंगलवार रात हमला करने की कोशिश और परिवार के सदस्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अमेठी कोतवाली में 11 नामजद तथा करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक के पुत्र अनुराग प्रजापति द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे कई लोग स्कॉर्पियो व अन्य वाहनों से आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। सभी ने घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
घटना का विवरण
तहरीर में कहा गया है कि हंगामा सुनकर गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति व उनकी मां बाहर निकले और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उनका मोबाइल छीन लिया और सुरेंद्र प्रजापति के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने हथियार दिखाते हुए पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
हमले का कारण
घटना के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से जुड़े ही एक धड़े के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गायत्री प्रसाद प्रजापति व उनके परिजनों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके जवाब में विधायक समर्थकों की ओर से भी सोशल मीडिया पर टिप्पणियां की गईं। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने बाद में तूल पकड़ लिया और मामला हमले तक पहुंच गया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले में शेर बहादुर यादव, जय सिंह प्रताप यादव, मनु पाल, नरसिंह यादव, अनुराग यादव, बलराम यादव, बृजेश यादव, विपिन यादव, राजेश यादव, सौरभ यादव और शुभम यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो भी खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद विधायक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है。
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


