गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव
Gauriganj News - अमेठी में, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गायत्री शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आध्यात्मिक जागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। अपर्णा ने सूर्य और गायत्री उपासना को मानसिक शांति और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

अमेठी। अपर्णा यादव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पहुंचीं। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा उपरांत गायत्री परिवार के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए आध्यात्मिक जागरण जरूरी है। उन्होंने सूर्य उपासना और गायत्री उपासना को मानव जीवन के लिए सर्वोत्तम बताते हुए कहा कि इससे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने लोगों से नियमित साधना और भारतीय संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल भी मौजूद रहे।
सभी ने सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने पर जोर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


