होनहारों का जलवा- आयुष पांडे टॉप 10 में, स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार
Gauriganj News - जिले के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के कई होनहार अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है
अमेठी, संवाददाता। जिले के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के कई होनहार अभ्यर्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। इन युवाओं ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इन सफलताओं से अमेठी में खुशी और गर्व का माहौल है। आयुष पांडे- संघर्ष से सफलता तकसंग्रामपुर विकास क्षेत्र के डेहरा गांव के रहने वाले आयुष पांडे ने पीसीएस टॉप 10 में जगह बनाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। आयुष की यह सफलता इसलिए और भी खास है क्योंकि उनके पिता छोटेलाल का पहले ही निधन हो चुका है।
घर में उनके चाचा जगत नारायण कोटेदार हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद आयुष ने हार नहीं मानी। उनकी यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालात में भी सपने देखते हैं।स्नेहा शुक्ला- प्रवक्ता से नायब तहसीलदार तकपंडरी गांव की रहने वाली स्नेहा शुक्ला ने 92वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर चयन पाया है। स्नेहा इससे पहले इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। नौकरी के साथ-साथ तैयारी करना आसान नहीं था। उनके पति विपुल प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। पूरे परिवार ने मिलकर यह मुकाम हासिल किया है। स्नेहा की सफलता ने क्षेत्र की महिलाओं के लिए एक नई राह खोली है।मानसी सिंह और रजनीश विक्रम- डिप्टी जेलर पद पर चमकेजगदीशपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर की पुत्री मानसी सिंह ने डिप्टी जेलर पद के लिए 30वीं रैंक हासिल की है। पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए मानसी ने शिक्षा और मेहनत से यह मुकाम पाया है। वहीं गौरीगंज के पूरब गांव निवासी रजनीश विक्रम सिंह ने डिप्टी जेलर पद पर दूसरी रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रजनीश की यह सफलता पूरे गौरीगंज क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।अनुराधा और आशीष- कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद पर चयनसंग्रामपुर के नेवादा कनू गांव की अनुराधा सिंह ने 150वीं रैंक के साथ कमर्शियल टैक्स ऑफिसर पद हासिल किया है। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। शुकुल बाजार निवासी आशीष शुक्ला ने 41वीं रैंक हासिल कर इसी पद पर चयन पाया है। आशीष की सफलता इसलिए और भी प्रेरणादायक है क्योंकि वे इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सरकारी नौकरी करते हुए उन्होंने तैयारी जारी रखी और ऊंचा मुकाम हासिल किया।जिले में खुशी का माहौलइन सभी होनहारों की सफलता ने अमेठी जिले में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। सभी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इन युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


