
मौसम में बदलाव का सेहत पर पड़ रहा प्रभाव
संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी। संवाददाता बदलते मौसम का लोगों की सेहत पर तेजी से असर पड़
अमेठी। संवाददाता बदलते मौसम का लोगों की सेहत पर तेजी से असर पड़ रहा है। सुबह शाम के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी व पीएचसी पर इन दिनों मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों का मानना है कि सुबह-शाम की ठंडक और दिन में धूप से शरीर का तापमान असंतुलित हो रहा है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ रही है। वहीं अस्पतालों में भीड़ के चलते मरीजों को निशुल्क दवा व जांच आदि सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

जिले के सरकारी अस्पतालों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल के ही आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन 1200 से 1400 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। युवाओं के साथ ही बच्चों और बुजुर्गों में निमोनिया, अस्थमा और वायरल इंफेक्शन के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में कुल 1278 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिसमें से 652 मरीज जुकाम, बुखार व सर्दी खांसी से पीड़ित पाए गए। वहीं सीएचसी गौरीगंज में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। भीड़ के कारण सभी को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां दवाओं और डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




