ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

अमेठी, संवाददाता। जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर रात सड़क पार कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल सुल्तानपुर में मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा मुंशीगंज कोतवाली के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवगंज गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पूरब दुवारा निवासी राजकुमार के यहां गुरुवार को बरीक्षा कार्यक्रम आयोजित था।

इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुलतानपुर के कोतवाली नगर के घसीटू का पुरवा मजरे अमहट निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र हरीलाल व 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र नन्दलाल भी आया था। रात लगभग नौ बजे पूरब दुवारा निवासी 20 वर्षीय करन पुत्र रमई के साथ अंकित व अर्जुन एक ही बाइक से किसी काम से टिकरी चौराहे पर गए थे। जहां से देर रात वापस लौटते समय शिवगंज मोड़ के पास मुंशीगंज की तरफ से सुलतानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में करन और अंकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेटुआ भेजा। जहां से उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटना करने वाले ट्रक व चालक की पहचान के लिए हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।