मानदेय बढ़ोतरी पर झूम उठे शिक्षामित्र और अनुदेशक

Apr 07, 2026 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में मानदेय बढ़ाने की घोषणा के बाद खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षामित्र का मानदेय 18000 और अनुदेशकों का 17000 रुपये किया गया है। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष ने इसे लंबे समय से चली आ रही मांग का पूरा होना बताया। यह निर्णय शिक्षामित्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

मानदेय बढ़ोतरी पर झूम उठे शिक्षामित्र और अनुदेशक

अमेठी। संवाददाता प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद जिले भर के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और सरकार के फैसले का स्वागत किया।मंगलवार को शिक्षामित्र का मानदेय 18000 और अनुदेशकों का मानदेय 17000 किए जाने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि लंबे समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान करना सरकार का सराहनीय कदम है।

इससे शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।वहीं सुप्रीम कोर्ट तक अनुदेशकों की आवाज उठाने वाले बृजेश त्रिपाठी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि वर्षों के संघर्ष और लगातार प्रयासों के बाद यह सफलता मिली है। यह निर्णय न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि इससे अनुदेशकों के सम्मान में भी वृद्धि होगी। मानदेय बढ़ोतरी के इस फैसले से शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे अब और अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर कई शिक्षामित्र और अनुदेशक एकत्र हुए और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनके हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।