यूपीएस नारायणपुर के बच्चों को दिखाया संसद भवन
अमेठी के बच्चों के लिए दिल्ली यात्रा एक खास अनुभव रही। प्रधानाध्यापिका ममता सिंह के नेतृत्व में 13 छात्र-छात्राएं पहली बार हवाई जहाज से गईं। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने उन्हें संसद की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की। बच्चों ने सांसद के साथ बिताए समय को विशेष बताया।

अमेठी। संवाददाता यूपीएस नारायणपुर के बच्चों के लिए दिल्ली यात्रा जीवन का यादगार अनुभव बन गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह के नेतृत्व में 13 छात्र-छात्राएं तथा रसोईया सहित पूरी टीम पहली बार हवाई जहाज से दिल्ली पहुंची। बच्चों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।दिल्ली में सांसद किशोरीलाल शर्मा बच्चों को लेकर संसद भवन पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों को संसद की कार्यप्रणाली, लोकसभा और लोकतंत्र की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संसद भवन की भव्यता देखकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। सांसद ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और मेहनत से पढ़ाई कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद सांसद किशोरीलाल शर्मा सभी बच्चों और शिक्षकों को अपने आवास पर लेकर गए। जहां उन्होंने सभी के साथ आत्मीयता से मुलाकात की तथा भोजन भी कराया। बच्चों ने सांसद के साथ बिताए गए समय को बेहद खास बताया। प्रधानाध्यापिका ममता सिंह ने कहा कि इस शैक्षिक भ्रमण से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


