Gauriganj News: गांवों में लगे कूड़े के ढेर, बजबजा रहीं नालियां
Gauriganj News: अमेठी के विकास खंड में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। 72 सफाई कर्मियों के बावजूद, गांवों में गंदगी फैली हुई है। नालियां बजबजा रही हैं और बरसात के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मियों की मनमानी पर सवाल उठाया है।

Gauriganj News: अमेठी। संवाददाता विकास खंड अमेठी के गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। 85 राजस्व गांवों वाले इस ब्लॉक में 72 सफाई कर्मी तैनात हैं, बावजूद इसके गलियों, नुक्कड़ और चौराहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां बजबजा रही हैं। बरसात में गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
सफाई पर्यवेक्षण की स्थिति
जानकारी के अनुसार ब्लॉक में 13 राजस्व गांव नरैनी, रामगढ़, कोहरा आदि में अभी तक कोई सफाई कर्मी तैनात ही नहीं है। वहीं तैनात 72 सफाई कर्मियों में से कई जिला कार्यालय और ब्लॉक में बाबूगिरी कर रहे हैं। कुछ कर्मी प्रधानों के निजी कार्यों में लगे हैं तो कुछ बाजार, नुक्कड़ और चौराहों पर बैठकर राजनीति करते नजर आते हैं। जो सफाई कर्मी गांव जाते भी हैं, वे सिर्फ प्रधान के घर और विद्यालय तक ही सीमित रह जाते हैं।
स्थानीय निवासियों की चिंताएँ
ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। रायपुर फुलवारी गांव में कचरा एक निजी स्कूल के पास फेंका गया है। बरसात के कारण उसमें से तेज बदबू निकल रही है। सरवनपुर खेरौना गांव की गलियों में भी कचरा जमा हो गया है, जिससे राह चलना मुश्किल हो गया है। गीला-सूखा कचरा ढोने वाले वाहन भी मैदान में न जाकर प्रधानों के घरों के सामने खड़े रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों की मनमानी के चलते गांव गंदगी से पटे पड़े हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर भर जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों का डर सता रहा है।
बोले जिम्मेदार
इस संबंध में एडीओ पंचायत अनुराग यादव ने बताया कि जिले में संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सफाई कर्मचारियों की टोली बनाकर गांवों में विशेष सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो कर्मी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाएंगे या अन्य कार्यों में संलग्न मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


