अमेठी: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी में शनिवार को चार तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम निशा अनंत और एसपी अनूप सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 14 में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को...

अमेठी: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

अमेठी। संवाददाता जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप सिंह ने मुख्यालय की गौरीगंज तहसील में लोगों की शिकायतें सुनकर निराकरण का प्रयास किया।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष 14 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जायें। सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जो भी अधिकारी इसमें लापरवाही करेंगे उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं अमेठी तहसील में सीडीओ सूरज पटेल व एएसपी हरेन्द्र कुमार ने शिकायतें सुनी। यहां प्राप्त 20 में से दो शिकायतों का त्वरित निस्तारण हुआ। तिलोई में 29 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से तीन का निस्तारण किया गया। वहीं मुसाफिरखाना में 16 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।