6 करोड़ मिले तो लगे 128 जख्मों पर मरहम

Jan 30, 2026 06:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - 6 करोड़ मिले तो लगे 128 जख्मों पर मरहम 6 करोड़ मिले तो लगे जख्मों पर मरहम6 करोड़ मिले तो लगे जख्मों पर मरहम6 करोड़ मिले तो लगे जख्मों पर मरहम6 करोड़ म

6 करोड़ मिले तो लगे 128 जख्मों पर मरहम

अमेठी। किसान परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना जनपद में बदहाल है। योजना के तहत स्वीकृत होने के बावजूद 128 पीड़ित परिवार आज भी सहायता राशि के इंतजार में हैं। अपनों को खो चुके ये परिवार दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। आंकड़ों के अनुसार जनपद में योजना के अंतर्गत कुल 589 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 320 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 168 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते निरस्त कर दिए गए। सबसे गंभीर स्थिति उन 128 आवेदनों की है, जिनका भुगतान अब तक नहीं हो सका है।

इन लंबित मामलों में कुल 6 करोड़ 60 हजार रुपये की धनराशि निहित है। जिसकी मांग परिषद से की जा चुकी है। योजना के तहत अंतिम बार भुगतान 28 नवंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद से सहायता राशि का भुगतान पूरी तरह ठप पड़ा है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि दुर्घटना में घर के कमाऊ सदस्य की मौत के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। खेती पहले ही घाटे का सौदा बनती जा रही है, ऊपर से सरकारी सहायता में देरी ने हालात और भी कठिन कर दिए हैं। कई परिवार कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि शासन से धन की डिमांड की गई है। पैसा आते ही लाभार्थियों को भुगतान कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi s Chief Minister s Farmer Accident Welfare Scheme Fails to Deliver Aid
;;
;