Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi Police vs Media Friendly Cricket Match Promotes Harmony and Cooperation
अमेठी-अमेठी पुलिस और मीडिया के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट मैच

अमेठी-अमेठी पुलिस और मीडिया के बीच हुआ मैत्री क्रिकेट मैच

संक्षेप:

Gauriganj News - अमेठी में पुलिस और मीडिया के बीच सौहार्द और सहयोग को बढ़ाने के लिए रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस ने 143 रन बनाकर मीडिया को 144 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन मीडिया टीम 129 रन ही बना सकी और 14 रनों से हार गई। एसपी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

Dec 28, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। जनपद में पुलिस और मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय और सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला जनपद मुख्यालय गौरीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान पर सौहार्दपूर्ण माहौल में खेला गया। मैच में अमेठी पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में पुलिस टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 143 रन बनाए और मीडिया टीम के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा। पुलिस टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक और संयमित खेल का बेहतरीन संतुलन दिखाया, वहीं मीडिया टीम के गेंदबाजों ने भी कड़ी टक्कर दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस की ओर से शिवाकांत त्रिपाठी ने 32 रन जबकि दयाशंकर मिश्र ने 21 रनों की आकर्षक पारी खेली। चिन्तामणि मिश्र ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। मीडिया टीम की ओर से देवेंद्र सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए, जबकि अखिलेश सोनी ने 31 रनों की पारी खेली। इसके बावजूद पुलिस टीम की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी के सामने मीडिया टीम 15 ओवरों में 129 रन ही बना सकी और मुकाबला 14 रनों से हार गई। मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन अवसर पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल भावना का परिचय दिया तथा विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। शानदार प्रदर्शन के लिए कोतवाली मुंशीगंज के प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एसपी ने कहा कि इस तरह के मैत्री क्रिकेट मैच पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल, विश्वास और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देते हैं, जिससे जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग और समन्वय और मजबूत होता है। इस मौके पर एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा, सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा, सीओ तिलोई दिनेश कुमार समेत पुलिस व मीडिया के लोग मौजूद रहे।