Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi Police Team Shines at Inter-District Shooting Championships Wins 9 Medals
अमेठी पुलिस टीम ने जीते पांच स्वर्ण पदक

अमेठी पुलिस टीम ने जीते पांच स्वर्ण पदक

संक्षेप:

Gauriganj News - अमेठी पुलिस की टीम ने 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयोजित अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक जीते। हेड कांस्टेबल जोखई प्रसाद यादव और ओपी राम राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने उनके प्रदर्शन की सराहना की और बधाई दी।

Nov 12, 2025 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयेजित अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में अमेठी पुलिस की टीम ने पांच स्वर्ण पदक सहित कुल 9 पदक व 23 प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। एसपी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को बधाई दी है। बीते 20 सितम्बर से 22 सितम्बर तक 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में अन्तर्जनपदीय लखनऊ जोन शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफीशियेन्सी रेस प्रतियोगिता-2025 आयोजित हुई थी। वहीं 12 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक 50वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता के तहत शूटिंग स्पोर्ट्स रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफीशियेन्सी रेस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों प्रतियोगिताओं में अमेठी पुलिस के हेड कांस्टेबल जोखई प्रसाद यादव व ओपी राम राणा ने 15 गज, 25 गज, 40 गज व 50 गज में प्रतिनिधित्व किया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हेड कांस्टेबल जोखई प्रसाद यादव द्वारा टीम व एकल की विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफीशियेन्सी रेस में कुल तीन स्वर्ण पदक, एक रजत, दो कांस्य पदक व 18 प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया। वहीं हेड कांस्टेबल ओपी राम राणा द्वारा कुल दो स्वर्ण, एक कांस्य व 5 प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया गया। बुधवार को पुलिस कार्यालय गौरीगंज में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने दोनों पुलिस कर्मियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।