Gauriganj News: पुलिस के चक्रव्यूह में अब तक फंसे 870 अभियुक्त
Gauriganj News: अमेठी। लूट, हत्या, छिनैती, वाहन चोरी, पशु तस्करी, अवैध असलहा व नशे के अवैध

Gauriganj News: अमेठी। लूट, हत्या, छिनैती, वाहन चोरी, पशु तस्करी, अवैध असलहा व नशे के अवैध कारोबार जैसे मामलों में शामिल अपराधी पुलिस द्वारा बनाए गए चक्रव्यूह में फंस रहे हैं। एसपी द्वारा छह माह पूर्व एक मार्च से शुरू हुए किए गए आपरेशन चक्रव्यूह में अब तक 870 अभियुक्त गिरफ्त में आ चुके हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने 51 अपहृतों व 15 गुमशुदा को बरामद किया है, वहीं चोरी की 41 बाइकों को बरामद कर वाहन चोरों को जेल पहुंचाया है。
क्या है आपरेशन चक्रव्यूह
एसपी सरवणन टी ने जिले भर में 148 हाटस्पाट चिन्हित करवाकर उनमें रोटेशन के आधार पर बैरियर लगाकर रात में पुलिस चेकिंग शुरू कराया। चेकिंग में शामिल पुलिस कर्मियों को जरूरी इलेक्ट्रानिक संसाधनों से लैस किया गया है।
शिकंजे में फंसे वाहन चोर
आपरेशन चक्रव्यूह की चेकिंग में पुलिस ने अब तक चोरी की 41 बाइकें बरामद की हैं। वहीं चोरी के 16 ई-रिक्शा भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही दर्जनों बाइकों के पार्ट्स बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिना कागजात मिले 168 वाहन सीज किए गए हैं।
नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा
पुलिस ने अभियान के दौरान अब तक 2.4 किलोग्राम स्मैक बरामद किया है। वहीं 31.34 किलोग्राम गांजा और 368 ग्राम हेरोइन भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही 1274 लीटर अवैध शराब की बरामदगी भी की गई है।
अवैध असलहे हुए बरामद
चेकिंग के दौरान पुलिस ने 57 अवैध तमंचे बरामद किए हैं। वहीं चार अवैध पिस्टलें भी बरामद हुई हैं। इसके साथ ही 77 कारतूस व 9 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। 11 अवैध चाकू भी बरामद की गई है।
कोट-
आपरेशन चक्रव्यूह में छह माह के दौरान पुलिस ने 157057 व्यक्तियों व 106168 वाहनों की चेकिंग की है। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न अपराधों में शामिल कुल 870 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान से अपराधों पर नियंत्रण में काफी मदद मिल रही है।
सरवणन टी
पुलिस अधीक्षक अमेठी


