ड्रोन की नजर से गोकशी रोकने का मिशन, बकरीद पर अलर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - चार जोन-17 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जा रही निगरानीड्रोन की नजर से गोकशी रोकने का मिशन, बकरीद पर अलर्टड्रोन की नजर से गोकशी रोकन

ड्रोन की नजर से गोकशी रोकने का मिशन, बकरीद पर  अलर्ट

अमेठी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। गोकशी की घटनाओं को रोकने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों के साथ हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर जिले में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों को जोन प्रभारी के रूप में दी गई है, जबकि थाना प्रभारियों को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। जिले की 112 ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी तथा 54 स्थानों पर कुर्बानी की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

सुरक्षा इंतजाम

एसपी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों और कुर्बानी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा हॉटस्पॉट और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन से मिलने वाली लाइव तस्वीरों की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इन्हौना, मुसाफिरखाना, जायस और जगदीशपुर क्षेत्रों को विशेष रूप से संवेदनशील मानते हुए वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Voice of UP

पुलिस की सक्रियता

पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सामान्य प्रश्न

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने क्या इंतजाम किए हैं?
पुलिस ने ड्रोन कैमरों के साथ हाईटेक निगरानी व्यवस्था लागू की है और जिले को चार जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।