क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस रचेगी 'चक्रव्यूह'

Mar 01, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी में रात के अपराधों, लूट, छिनैती और मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए एसपी सरवणन टी ने चक्रव्यूह अभियान शुरू किया है। 147 जंक्शन प्वाइंट्स की पहचान कर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। पुलिस कर्मियों को आवश्यक उपकरण दिए जाएंगे और ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस रचेगी 'चक्रव्यूह'

अमेठी। रात में होने वाले अपराधों, लूट, छिनैती, पशु तस्करी, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी आदि पर लगाम लगाने के लिए एसपी सरवणन टी ने पुलिस का चक्रव्यूह तैयार किया है। जिसके तहत विगत दो वर्षों में हुए अपराधों के आधार पर कुल 147 जंक्शन प्वाइंट चिन्हित कर उनकी जियो टैगिंग की गई है। रोटेशन के आधार पर इनमें से 54 प्वाइंट पर प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बैरियर लगाकर पुलिस चेकिंग करेगी। प्रत्येक प्वाइंट पर एक एसआई और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिनकी निगरानी संबंधित सीओ और एसओ प्रतिदिन करेंगे। जरूरी उपकरणों से सुसज्जित रहेंगे पुलिस कर्मी: अमेठी, मोहनगंज व रामगंज थाना क्षेत्र में 4-4 तथा अन्य थाना क्षेत्रों में 3-3 पिकेट सहित कुल 54 पिकेट पर बैरियर लगाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को वायरलेस सेट, ड्रैगन लाइट, ट्रैफिक बैटन, बाडी वार्न कैमरा, ब्लिंकर लाइट आदि से सुसज्जित किया जाएगा। जो संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे और आवश्यकतानुसार तलाशी लेंगे। अगर कोई वाहन चालक पुलिस देखकर भागने का प्रयास करता है तो वायरलेस से मैसेज प्रसारित कर दिया जाएगा। जिससे उसे घेरकर पकड़ा जा सकेगा। कम से कम चार स्थानों पर पहुंचेंगे सीओ: सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिदिन रात में अपने क्षेत्र के कम से कम चार पिकेट पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की चेकिंग करेंगे। वहीं सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र के सभी पिकेट पर प्रतिदिन पहुंचकर जांच करेंगे। इसके साथ ही जोनल व सेक्टर टीमें भी प्रतिदिन चेकिंग करेंगी। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। सरवणन टी एसपी अमेठी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिले में आपरेशन चक्रव्यूह शुरू किया जा रहा है। इससे चोरी, छिनैती, लूट, राहजनी, अवैध खनन, पशुओं व मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। साथ ही अपराधियों की धरपकड़ कर कार्रवाई भी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।