ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गौरीगंजअमेठी-एनएसयूआई ने कस्बे में रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

अमेठी-एनएसयूआई ने कस्बे में रैली निकाल कर किया प्रदर्शन

अमेठी। संवाददाता भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कस्बे में प्रधानमंत्री के जन्मदिन...

अमेठी-एनएसयूआई ने कस्बे में रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,गौरीगंजFri, 17 Sep 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेठी। संवाददाता

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कस्बे में प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाते हुए धरना प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह युवक कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली। हाथ में कटोरा तथा गैस सिलेंडर लेकर कस्बे में रैली निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा आज देश में युवक दर-दर की ठोकरें खा रहा है। उसे रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार सत्ता के अहंकार में डूबी हुई है। वह युवाओं की बात नहीं सुन रही है। युवक रोजगार नहीं पा रहें है। जनता इसे उखाड़ फेकेगी। इस अवसर पर अनुराग शुक्ला, बंसी, प्रज्ञानंद तिवारी, सुमित तिवारी, सौरभ सिंह, विकास, करण, कर्मराज, नितिन प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें