अमेठी-सांसद केएल शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की विचारधारा को फैलाने पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारी करने को कहा।

अमेठी-सांसद केएल शर्मा ने सुनी लोगों की समस्याएं

अमेठी। सांसद किशोरीलाल शर्मा ने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन रविवार को गौरीगंज स्थित केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में प्रातः 10 बजे पहुंचकर जनसुनवाई की। लोगों की शिकायतों को सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद सांसद ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए जनता की आवाज और सरकार की जनविरोधी नीतियों को व्यापक स्तर से सार्वजनिक पटल पर रखा जा सकता है।

उन्होंने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने हेतु शीघ्र ही एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराने की बात कही। इसके बाद सांसद ने संसदीय क्षेत्र के 131 न्याय पंचायत अध्यक्षों, 17 ब्लॉक अध्यक्षों एवं 7 नगर अध्यक्षों की बैठक की। आगामी पंचायत चुनाव एवं 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। वहीं पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रवक्ता अनिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।