
जिले के हर ब्लॉक में खुलेंगे पशु जन औषधि केंद्र
Gauriganj News - अब पशुपालकों को मिलेगी राहत, सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी पशुओं की दवाएं, ऑनलाइन आवेदन शुरूजिले के हर ब्लॉक में खुलेंगे पशु जन औषधि केंद्रजिले के हर ब्ल
अमेठी,संवाददाता । जिले के पशुपालकों के लिए एक बड़ी लाभकारी पहल शुरू होने जा रही है। पशु उपचार में होने वाले भारी खर्च से राहत दिलाने के लिए अब अमेठी के सभी 13 ब्लॉकों में पशु जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर पशुओं के लिए आवश्यक दवाएं, टीके, एंटीबायोटिक और पोषण संबंधी आवश्यक सामग्री बेहद किफायती दरों पर उपलब्ध होगी। सीवीओ डॉ. गोपाल कृष्ण शुक्ल ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों को कम कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए इच्छुक संस्थाओं और योग्य व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है, और आवेदन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के प्रभावी संचालन और प्रचार-प्रसार हेतु सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराना है। पात्र लाभार्थियों में प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्र और सहकारी समितियां शामिल की गई हैं। केंद्र खोलने के लिए फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाणपत्र, वैध ड्रग लाइसेंस और कम से कम 120 वर्ग फीट का स्थान अनिवार्य शर्त रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। पशुपालन विभाग प्रचार-प्रसार, उपयुक्त स्थान का चयन, आवेदन पत्रों के परीक्षण तथा योजना के अनुश्रवण की जिम्मेदारी निभाएगा। विभाग का मानना है कि सस्ती दवाएं मिलने से पशुपालकों का खर्च काफी कम होगा और बीमार पशुओं का समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




