Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi Gold and Silver Market Dims Ahead of Diwali as Prices Skyrocket

अमेठी-दीप पर्व पर महंगाई की मार झेल रहा सराफा बाजार

संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी में दीपावली का त्योहार नजदीक है, लेकिन सराफा बाजार में रौनक गायब है। सोने और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने ग्राहकों को खरीदारी से दूर कर दिया है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,000 रुपये प्रति...

Thu, 16 Oct 2025 09:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on
अमेठी-दीप पर्व पर महंगाई की मार झेल रहा सराफा बाजार

अमेठी। दीपावली का पर्व करीब है, पर इस बार अमेठी का सराफा बाजार अपनी पारंपरिक रौनक खोता हुआ नजर आ रहा है। जहां हर साल इन दिनों बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ती थी, वहीं इस बार दुकानों पर सन्नाटा पसरा है। दुकानदारों का कहना है कि सोना और चांदी के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों की जेब पर गहरी चोट की है, जिसके चलते लोग खरीदारी से परहेज कर रहे हैं। गौरीगंज के सराफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,29,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर 1,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

चांदी के सिक्कों की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है। जो सिक्का पिछले वर्ष दीपावली के समय 1,200 से 1,400 रुपये में बिक रहा था, वही अब 2,200 रुपये तक पहुंच गया है। इस अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि ने छोटे और मध्यम वर्ग के खरीदारों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। स्थानीय ज्वेलर्स का कहना है कि इस बार सराफा बाजार में दीपावली से पहले वैसी रौनक नहीं है जैसी हर साल रहती थी। दुकानों पर केवल वही ग्राहक पहुंच रहे हैं जिन्हें शादी-ब्याह जैसे जरूरी अवसरों के लिए आभूषण खरीदने हैं। त्योहार के शौकीन और परंपरागत रूप से धनतेरस पर खरीदारी करने वाले लोग अभी कीमतों में कमी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दुकानदारों का अनुमान है कि धनतेरस और दीपावली के निकट ग्राहकों की भीड़ कुछ बढ़ सकती है। हालांकि, अगर सोना-चांदी के भाव इसी तरह ऊंचे बने रहे, तो बाजार की चमक फीकी ही रह सकती है। 900 से एक हजार रुपए मंहगे हो गये चांदी के सिक्के दीपावली पर पर चांदी के सिक्के 1000 से अधिक महंगे हो गए। आभूषण की जगह अधिकांश महिलाएं रोल्ड गोल्ड के गहनों की खरीदारी कर रही हैं। गिरीस सोनी ने बताया कि पिछले वर्ष 10 ग्राम चांदी का सिक्का 11से 12 सौ रुपए था इस वर्ष 19से दो हजार रुपए तक का सिक्का बिक रहा है। चन्दन कौशल ने बताया अमेठी बाजार में चांदी के सिक्के शत-प्रतिशत सही है। अभी नया सिक्का बाजार में नहीं आया है।