Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi Food Safety Department Seizes Expired Sweets Ahead of Diwali

अमेठी-सवा सात कुंतल एक्सपायरी राजभोग बरामद

संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दिवाली से पहले भारी मात्रा में एक्सपायरी मिठाई बरामद की। गौरीगंज में राजा इंटरप्राइजेज की दुकान से 7 कुंतल एक्सपायरी राजभोग रसगुल्ला जब्त किया गया। दुकानदार को नोटिस...

Thu, 16 Oct 2025 09:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on
अमेठी-सवा सात कुंतल एक्सपायरी राजभोग बरामद

अमेठी। दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौरीगंज में भारी मात्रा में एक्सपायरी मिठाई बरामद की है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सतीश शुक्ला, जावेद अख्तर और विभाग की टीम ने छापेमारी कर राजा इंटरप्राइजेज की दुकान से सवा सात कुंतल एक्सपायरी राजभोग रसगुल्ला बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है। टीम को सूचना मिली थी कि दुकानदार दिवाली पर बिक्री के लिए पुराने और एक्सपायरी हो चुके राजभोग के डिब्बे बाजार में उतारने की तैयारी में है। जांच के दौरान पाए गए सभी डिब्बों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मिठाइयों को जब्त कर लिया और दुकानदार को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सतीश शुक्ला ने बताया कि बरामद एक्सपायरी राजभोग को जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित डंपिंग ग्राउंड में जमीन में गाड़कर नष्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलेभर में मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आयुक्त ने चेतावनी दी कि जो भी दुकानदार मिलावटी या एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि मिठाई या अन्य खाद्य वस्तुएं खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट और पैकिंग सील अवश्य जांच लें।