
अमेठी-उमस के बीच बढ़ा बिजली संकट
Gauriganj News - अमेठी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भेटुआ सहित कई क्षेत्रों में घंटों बिजली की कटौती हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। किसानों की सिंचाई और आम लोगों की दिनचर्या पर...
अमेठी। भीषण उमस और गर्मी के बीच जिले में बिजली संकट लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मंगलवार को भेटुआ समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा। लगातार ट्रिपिंग और कटौती के कारण न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बल्कि शहरों में भी लोग बेहाल नजर आए। भेटुआ क्षेत्र में मंगलवार को कई घंटे बिजली पूरी तरह गायब रही। इससे बाजारों, दुकानों और दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया। गांवों में तो हालत और भी खराब है, जहां दिन के वक्त घंटों बिजली नहीं रहती। इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था और आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

उमस भरी गर्मी में पंखे और कूलर बंद होने से बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। गौरीगंज, अमेठी और मुसाफिरखाना जैसे कस्बों में बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लाइन में फॉल्ट और पुराने उपकरणों के चलते आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने बिजली विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




