Gauriganj News: दीपक बने दुर्गा पूजा समन्वय समिति के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News: अमेठी में दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए रामगंज की पूजा समितियों की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष दीपक अग्रहरि बने। समिति का उद्देश्य सभी पूजा समितियों के बीच समन्वय स्थापित करना और प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करना है।

Gauriganj News: अमेठी। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रामगंज की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रामगंज केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन किया गया और दीपक अग्रहरि को केंद्रीय समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति का मुख्य उद्देश्य सभी पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ मिलकर पर्व के दौरान सुरक्षा, शोभायात्रा और विसर्जन जैसी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाना है।


