Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi DM Launches Rice Procurement at Purchase Center Urges Farmers to Register
डीएम ने किया धान क्रय केंद्र अमेठी का निरीक्षण

डीएम ने किया धान क्रय केंद्र अमेठी का निरीक्षण

संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी के डीएम संजय चौहान ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर धान खरीद का शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों से सरकारी केंद्रों पर धान बेचने की अपील की और न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी दी। डीएम ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए।

Tue, 4 Nov 2025 06:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। संवाददाता मंगलवार को डीएम संजय चौहान ने धान क्रय केंद्र अमेठी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तौल मशीन का फीता काटकर धान खरीद का शुभारंभ किया। साथ ही केन्द्र पर धान बेंचने आए किसान अरुण कुमार सिंह निवासी नैनहा को माला पहनकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बताया कि एक नवम्बर से जिले के 99 क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद शुरू हो चुकी है। उन्होंने किसानों से आवाह्न करते हुए कहा कि अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें। इसके लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें। डीएम ने बताया कि शासन द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन धान 2369 रुपए प्रति कुंतल तथा ग्रेड ए का धान 2389 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी हरिश्चंद्र प्रजापति को केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिस क्रम में किसानों को टोकन दिया जाए उसी क्रम में उनके धान की खरीद भी सुनिश्चित की जाए। डीएम ने सेना के जवानों व महिला किसानों के धान की खरीद बिना टोकन के करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे। डीएपी की बोरी जमी देख लगाई फटकार डीएम ने विपणन गोदाम में रखी हुई डीएपी व यूरिया का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुछ बोरियां इधर-उधर फेंकी गई मिली। जिसमें डीएपी की बोरियां जम गई थी। जिस पर उन्होंने गोदाम प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने किसानों को खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन समितियों में पैसा जमा हो गया है, वहां खाद भेजी जा रही है।