गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारी
Gauriganj News - गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारी गेहूं खरीद के लिए प्रशासन तेज की तैयारीगेहूं खरीद के लिए प्रशासन तेज की तैयारीगेहूं खरीद के लिए प्रशासन तेज

अमेठी। आगामी 17 मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए जिलाधिकारी संजय चौहान ने 97 क्रय केन्द्रों की स्थापना को स्वीकृति दी है। वहीं 7 मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों के घर जाकर भी गेहूं खरीदने की योजना तैयार की गई है। जिलाधिकारी ने सभी क्रय एजेंसियों को क्रय केन्द्रों पर समय से सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इस बार सरकार ने गेहूं का क्रय मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित किया है। जबकि बीते वर्ष यह 2425 रुपए प्रति कुंतल था। इस तरह इस बार गेहूं के खरीद मूल्य में 160 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोत्तरी हुई है।
17 मार्च से 15 जून तक होने वाली खरीद के लिए डीएम ने एडीएम को खरीद प्रभारी बनाया है। जिले की चारों तहसीलों में कुल 97 क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। जिसमें क्रय एजेंसी खाद्य विभाग के 31, पीसीएफ के 20, पीसीयू के 20, यूपीएसएस के 15, नैफेड के 5, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति के 2 क्रय केन्द्र शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में अनुमानित एक लाख 20 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। कुल पंजीकृत किसानों की संख्या तीन लाख 65 हजार है। वहीं अब तक तीन सौ से कम किसानों ने ही गेहूं बेंचने के लिए पंजीकरण कराया है।जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति कुंतल पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। किसानों की सहूलियत के लिए सात मोबाइल क्रय केन्द्र भी सक्रिय रहेंगे। अधिक मात्रा में गेहूं रहने पर किसानों के घर पर जाकर खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि गेहूं बेंचने के लिए जल्द आनलाइन पंजीकरण करवा लें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


