
तिलोई में होगी डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापना
Gauriganj News - मेडिकल कालेज में बनाया जाएगा डे केयर कैंसर सेंटरतिलोई में होगी डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापनातिलोई में होगी डे केयर कैंसर सेंटर की स्थापनातिलोई में
अमेठी। जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रभावी इलाज और शुरुआती पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस पहल की है। तिलोई स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का आधुनिक डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने को कहा है। मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ होते ही यह कैंसर केयर यूनिट भी कार्यरत हो जाएगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में कैंसर से लड़ाई के लिए एक सुव्यवस्थित मॉडल तैयार किया गया है। इसके तहत जिले के सभी 196 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
प्राथमिक जांच में संदिग्ध पाए गए मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट सहित अन्य नामित अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। प्रस्तावित डे केयर कैंसर सेंटर में मरीजों के लिए कीमोथेरेपी एडमिनिस्ट्रेशन एरिया विकसित किया जाएगा, जहां प्रत्येक बेड पर रिक्लाइनर चेयर या बेड, ऑक्सीजन प्वाइंट तथा एयर कंडीशनिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कैंसर दवाओं की सुरक्षित तैयारी के लिए बायो-सेफ्टी कैबिनेट और ड्रग प्रिपरेशन रूम बनाया जाएगा। मरीजों के परामर्श और नियमित जांच के लिए डॉक्टर का कंसल्टेशन रूम तथा केंद्रीय रूप से स्थित नर्सिंग स्टेशन की भी व्यवस्था रहेगी। मरीजों के पंजीकरण और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार स्वीकृति के लिए मरीज रजिस्ट्रेशन एवं पीएम-जय डेस्क बनाया जाएगा। मानसिक सहयोग और बीमारी से जुड़ी जानकारी देने के लिए अलग काउंसलिंग रूम, जबकि कैंसर दवाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए नियंत्रित तापमान युक्त स्टोरेज रूम विकसित किया जाएगा। डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड और विशेषज्ञों से दूरस्थ परामर्श के लिए आईटी एवं टेलीमेडिसिन रूम भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही मरीजों और तीमारदारों के लिए वेटिंग एरिया, दिव्यांग-अनुकूल शौचालय तथा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी और आईसीयू से सीधा संपर्क रखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




