
अंत्येष्टि स्थलों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला
Gauriganj News - अंत्येष्टि स्थलों पर अव्यवस्थाओं का बोलबालाअंत्येष्टि स्थलों पर अव्यवस्थाओं का बोलबालाअंत्येष्टि स्थलों पर अव्यवस्थाओं का बोलबालाअंत्येष्टि स्थलों पर
अमेठी। सार्वजनिक सुविधा के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अंत्येष्टि स्थल संग्रामपुर क्षेत्र में प्रशासनिक उपेक्षा के चलते जर्जर अवस्था में पहुंच गए हैं। देखरेख के अभाव में दर्जनों अंत्येष्टि स्थल बदहाल हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गोरखापुर, धौरहरा, भैरोपुर, सोनारी कनू, भवसिंहपुर, पतापुर और मड़ौली गांवों में बने अंत्येष्टि स्थल काफी पुराने हो चुके हैं और उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है। वहीं कसारा और मधुपुर खदरी में अंत्येष्टि स्थल हाल ही में निर्मित किए गए हैं, लेकिन बाकी अधिकांश गांवों में यह सुविधाएं पूरी तरह जर्जर हैं।
संग्रामपुर क्षेत्र में एक-दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी अंत्येष्टि स्थलों की दीवारें टूट चुकी हैं । इन स्थलों पर न तो टिन शेड की व्यवस्था है, न ही शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिणामस्वरूप ग्रामीणों को खुले आसमान के नीचे शव का दाह संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बरसात और तेज धूप के दौरान स्थिति और भी कठिन हो जाती है, जिससे शोक संतप्त परिजनों की पीड़ा बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए अंत्येष्टि स्थल अब बेकार पड़े हैं और प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। कई ग्राम पंचायतों में अब तक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण ही नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




