Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi Celebrates Diwali with PM Ujjwala Yojana Gas Subsidy Distribution

प्रत्येक परिवार तक सरकार पहुंचा रही योजनाओं का लाभ: जिपंअ

संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित हुआ।...

Wed, 15 Oct 2025 06:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on
प्रत्येक परिवार तक सरकार पहुंचा रही योजनाओं का लाभ: जिपंअ

अमेठी। संवाददाता दीपावली के पर्व पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम संजय चौहान, एडीएम न्यायिक अनिल चतुर्वेदी, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत, नोडल अधिकारी उज्ज्वला योजना आरिस अदनान सहित अन्य अधिकारी एवं लाभार्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद उज्ज्वला योजना के 150 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियां और नीयत दोनों ही जनता के हित में हैं।

पहले राशन और गैस जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी महसूस होती थी। लेकिन आज सरकार द्वारा नियमित रूप से प्रत्येक परिवार तक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। डीएम संजय चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब रसोई में धुएं की जगह स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग हो रहा है। यह योजना न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का साधन बनी है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मील का पत्थर है। जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे।