Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAmethi CDO Addresses Industrial Issues in Meeting with Entrepreneurs
अमेठी-प्राथमिकता पर होगा उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण: सीडीओ

अमेठी-प्राथमिकता पर होगा उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण: सीडीओ

संक्षेप: Gauriganj News - अमेठी में मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अनधिकृत कब्जों को हटाने, पार्किंग व्यवस्था, और विद्युत कनेक्शन जैसी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

Mon, 17 Nov 2025 05:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु एवं औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा फोरम तथा एमओयू क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। जिस पर सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों की सुरक्षा, औद्योगिक क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को खाली कराए जाने, पार्किंग व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अनापत्ति प्राप्त कराए जाने, विद्युत कनेक्शन आदि से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की गई। सीडीओ ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने निर्देश दिए कि उद्योग स्थापना में यदि किसी भी उद्यमी को किसी भी विभाग से कठिनाई से आ रही हो तो समिति को अवगत कराएं। उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया, एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एलडीएम राजीव पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।