जिला मुख्यालय पर बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ

Feb 14, 2026 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - जिला मुख्यालय पर बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ जिला मुख्यालय पर बस अड्डे निर्माण का रास्ता साफजिला मुख्यालय पर बस अड्डे निर्माण का रास्ता साफजिला

जिला मुख्यालय पर बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ

अमेठी। जिले के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बस अड्डे के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ होता नजर आ रहा है। जिले के गठन के करीब 16 वर्ष बाद जिला मुख्यालय पर बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया अब धरातल पर उतरने की ओर बढ़ रही है। प्रशासनिक स्तर पर भूमि चिन्हांकन, स्वामित्व हस्तांतरण और मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने से परियोजना को गति मिली है। नगर पालिका गौरीगंज के असैदापुर वार्ड में गाटा संख्या 257 और 260 की बंजर तथा गैर मुमकिन भूमि को बस स्टेशन निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के पक्ष में अंतरित कर दिया गया था।

इस परियोजना के लिए कुल 0.916 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई गई है। बस अड्डे के निर्माण में सबसे बड़ी अड़चन पहुंच मार्ग को लेकर थी। किसान गोरेलाल और रामलाल की जमीन बस अड्डे के प्रस्तावित रास्ते में आ रही थी। किसानों द्वारा उचित मुआवजे की मांग किए जाने के बाद प्रशासन ने 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और आवश्यक कागजी कार्रवाई भी पूर्ण कर ली गई है। बोले जिम्मेदार एआरएम परिवहन अमेठी काशी प्रसाद ने बताया कि 15 फरवरी के बाद किसी भी दिन किसानों को मुआवजा वितरित कर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। रजिस्ट्री पूरी होते ही बस अड्डे के लिए स्थायी पहुंच मार्ग सुनिश्चित हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही बजट जारी होगा, निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर बस अड्डा बनने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही स्थानीय व्यापार, छोटे व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बस अड्डा बनने से जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;