ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गौरीगंजअमेठी : अशोक, तहसीन व कुमारी चुनी गईं ग्राम प्रधान

अमेठी : अशोक, तहसीन व कुमारी चुनी गईं ग्राम प्रधान

अमेठी। सोमवार को ग्राम पंचायतों में हुए पुनर्मतदान की मतगणना हुई। मतगणना में 3...

अमेठी : अशोक, तहसीन व कुमारी चुनी गईं ग्राम प्रधान
हिन्दुस्तान टीम,गौरीगंजMon, 14 Jun 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेठी। सोमवार को ग्राम पंचायतों में हुए पुनर्मतदान की मतगणना हुई। मतगणना में 3 ग्राम प्रधान एक क्षेत्र पंचायत सदस्य 47 सदस्यों के भाग्य का फैसला हुआ। जिम्मेदार अधिकारियों ने विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

शाहगढ़ के प्रधान पद कुशबैरा की रिक्त सीट पर कुमारी को 558 मत मिले, जबकि रनर बिमला को 305 मत प्राप्त हुये। कुमारी ने चुनाव में 253 मतों के अंतराल से जीत हासिल की है। विकास खण्ड के 10 वार्डो के चुनाव में हरिहरपुर ग्राम सभा के वार्ड 6 से ममता, वार्ड 7 से रमेश कुमार, वार्ड 8 से फूलकुमारी, वार्ड 13 से राम सुन्दर विजयी घोषित हुये है। जबकि गरथोलिया ग्राम सभा के वार्ड 6 अनीता, शाहगढ़ ग्राम सभा के वार्ड से 7 मनीराम मौर्या, वार्ड 15 संगम लाल, जूठीपुर ग्रामसभा के वार्ड 5 से हरिनाथ, बहोरिकपुर ग्रामसभा के वार्ड 4 से दशरथ, वार्ड 8 से बद्री विशाल ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य निर्वाचित हुये। इसके अलावा विकास खण्ड में 54 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुये। मतगणना स्थल पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य, सीओ गुरमीत सिंह, बीडीओ अभिषेक पटेल, आरओ राम मिलन, एडीओ पंचायत रामदीन, महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

अशोक कुमार पलियाचंदापुर के प्रधान निर्वाचित

मुसाफिरखाना। पलिया चंदापुर में हुए उपचुनाव के मतों को गणना के बाद अशोक कुमार को निर्वाचित प्रधान घोषित किया गया। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उदयराज को 241 मतों से पराजित किया। वार्ड 6 में नीता पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पलियाचंदापुर में निर्वाचित प्रधान त्रिभुवन की शपथ ग्रहण से पहले ही मौत हो गयी थी। 12 जून को हुए उपचुनाव में मृतक त्रिभुवन के पुत्र अशोक कुमार प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे थे। स्थानीय एएच इंटर कालेज में सोमवार को हुई मतगणना में अशोक कुमार को 630 मत और इनके निकटतम प्रतिद्वंदी उदयराज को 389 मत मिले। इस प्रकार अशोक कुमार को 241 मतों से प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया। पलियाचंदापुर के वार्ड 6 में पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना में अनुराधा को 45 और नीता को 60 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार नीता को पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।

तहसीन बेगम बनीं प्रधान

जगदीशपुर। विकास क्षेत्र की सीधियावा रिक्त सीट के लिए हुए उपचुनाव में तहसीन बेगम प्रधान चुनी गयी। तहसीन बेगम ने कुल 1845 मत प्राप्त किए। जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी आसमा खातून को 1181 मत मिले।

सदरूल निशा बनीं बीडीसी

बाजार शुकुल। क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सदरुल निशा ने विजय प्राप्त की। सदरुल निशा को 325 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतद्विंदी अनवरी को 238 वोट मिले।

निर्वाचित सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र

अमेठी विकासखंड में तीन ग्राम पंचायत सदस्य का परिणाम घोषित हुआ। दरखा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर पांच से रीता, लोहरता ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर तीन से सुमन, त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर आठ से मिथिलेश निर्वाचित घोषित किए गए। खंड विकास अधिकारी शशि कुमार तिवारी ने बताया निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें