Hindi NewsUttar-pradesh NewsGauriganj NewsAllegations of Harassment at Kasturba Gandhi Residential Girls School Action Taken
अमेठी-केजीबीवी शिक्षकों के खिलाफ थाने पहुंची छात्राएं

अमेठी-केजीबीवी शिक्षकों के खिलाफ थाने पहुंची छात्राएं

संक्षेप:

Gauriganj News - अमेठी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कुछ छात्राओं ने शिक्षिकाओं पर उत्पीड़न और पढ़ाई में बाधा डालने का आरोप लगाया। छात्राओं ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद बीएसए ने दोनों शिक्षिकाओं को विद्यालय से स्थानांतरित कर जांच के निर्देश दिए। कार्रवाई की मांग की गई है।

Mon, 1 Dec 2025 11:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

अमेठी/शुकुल बाजार। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शुकुल बाजार में पढ़ने वाली कुछ छात्राएं सोमवार को कोतवाली पहुंच गई। वहां पर छात्राओं ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र दिया और दो शिक्षिकाओं पर उत्पीड़न करने तथा पढ़ाई लिखाई बाधित करने का आरोप लगाया। मामले में बीएसए ने दोनों आरोपी शिक्षिकाओं को विद्यालय से स्थानांतरित कर जांच के निर्देश दिए हैं। छात्रा नंदनी सरोज, अंशी शुक्ला, शिवानी, रोशनी साहू आर्या आदि में थाने पहुंचकर कहा कि विद्यालय की शिक्षिका अर्चना व रंजना देवी हमें व हमारी सहपाठी छात्राओं का उत्पीड़न करती हैं। विद्यालय की अन्य बच्चियों को उकसाकर गाली गलौज व मारपीट करवाती हैं और पढ़ाई में बाधा उत्पन्न कर रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छात्राओं ने बताया कि अर्चना व शिक्षिका रंजना की विद्यालय की प्रिंसिपल से खींचतान चल रही है। प्रिंसिपल का बदला शिक्षिका छात्राओं से ले रही हैं। जिसकी वजह छात्राएं प्रिंसिपल के पक्ष में रहती हैं। जांच के दौरान छात्राओं ने सही बात बताई थी। छात्राओं ने बताया कि इससे नाराज शिक्षिका द्वारा विद्यालय की अन्य छात्राओं से कहकर उन्हें पिटवाया गया। छात्राओं ने थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की। बुलाया गया स्टाफ थाना प्रभारी ने बताया कि छात्राओं की शिकायत मिली है। मंगलवार को विद्यालय का स्टाफ बुलाया गया है। उनका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। शिकायत की होगी जांच इस संबंध में बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। विद्यालय की वार्डन और दोनों आरोपी शिक्षिकाओं को वहां से हटा दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ में आरोपी शिक्षिकाओं के साथ नौ के तबादले अमेठी।बीएसए संजय तिवारी ने कस्तूरबा विद्यालय शुकुल बाजार की वार्डन रही नीतू श्रीवास्तव को केजीबीवी तिलोई, शिक्षिका अर्चना बौद्ध को केजीबीवी बहादुरपुर तथा रंजना देवी को केजीबीवी सिंहपुर के लिए स्थानांतरित कर दिया है। इसके साथ ही केजीबीवी तिलोई की पूर्णकालिक शिक्षिका अल्पना श्रीवास्तव को वहां से शुकुल बाजार केजीबीवी, बहादुरपुर की पूर्णकालिक शिक्षिका शमा परवीन को भी शुकुल बाजार तथा सिंहपुर से सुमन द्विवेदी को प्रभारी वार्डन शुकुल बाजार बनाया गया है। उनके अलावा केजीबीवी शाहगढ़ की पूर्ण कालिक शिक्षिका वंदना को केजीबीवी जामो, जबकि जामो की शिक्षिका सरिता को केजीबीवी शाहगढ़ का प्रभारी वार्डन बनाया गया है। केजीबीवी जामो की पूजा कश्यप को भेटुआ स्थानांतरित किया गया है।