अमेठी-11 मार्च को होगा 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Feb 28, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share Share
Follow Us on

Gauriganj News - अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 मार्च को 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम आईटीआई गौरीगंज के पास आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक जोड़े पर 1 लाख रुपए खर्च होंगे, जिसमें से 60 हजार दुल्हन के खाते में जाएंगे।

अमेठी-11 मार्च को होगा 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह

अमेठी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार 308 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आगामी 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा। वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई गौरीगंज के पीछे स्थित मैदान में किया जाएगा। आयोजन के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी शेर बहादुर ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद में 11 मार्च को भव्य एवं विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद को आवंटित लक्ष्य के अनुसार कुल 308 जोड़े पूर्ण विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए पात्र जोड़े प्रतिभाग करेंगे। इस समारोह हेतु निर्धारित स्थल पर प्रातः 7 बजे से आवेदित पात्र जोड़ों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा कुल एक लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें से 60 हजार रुपए सीधे दुल्हन के खाते में भेजा जाएगा। वहीं 25 हजार रुपए का उपहार और 15 हजार रुपए विवाह समारोह पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र जोड़ों से अपील की है कि वे समय से उपस्थित होकर बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूर्ण कराएं। ताकि कार्यक्रम सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।