आज मनाई जाएगी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Gauriganj News - शुकुल बाजार के बनपुरवा गांव में 301वीं जयंती समारोह का आयोजन होगा। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में पाल समाज के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

शुकुल बाजार। क्षेत्र के पाली ग्राम पंचायत के बनपुरवा गांव में रविवार को अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई जाएगी। उक्त विषय की जानकारी देते हुए राहुल पाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी शामिल होंगे। इसके अलावा पाल समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें:दो को आएंगे पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष
ये भी पढ़ें:दो को आएंगे पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


