रेलवे स्टेशन से 13 कछुए बरामद, आरोपी फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, गौरीगंज
share

Gauriganj News - जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन लावारिस बैगों में 13 कछुए मिले। रेलवे पुलिस और वन विभाग ने कछुओं को सुरक्षित किया और आरोपी की तलाश शुरू की। यह घटना कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन के दौरान हुई, जब यात्रियों ने बैगों की सूचना दी। कछुओं को न्यायालय के आदेशानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा।

रेलवे स्टेशन से 13 कछुए बरामद, आरोपी फरार

जगदीशपुर। रेलवे स्टेशन निहालगढ़ पर बरामद तीन बैगों में 13 कछुए मिले हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस व वन विभाग की टीम ने कछुओं को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू की है। विकास खड के अंतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन निहालगढ़ पर शनिवार को कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन आकर खडी हुई तो किसी ने तीन बैग प्लेटफार्म पर रख दिए। तीन लावारिस बैग देख लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैगों की तलाशी ली तो उसमें से अलग-अलग प्रजाति के 13 कछुए बरामद हुए। जिसकी जानकारी होने पर वन क्षेत्राधिकारी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बरामद कछुओं को कब्जे मे लिया।

पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्जकर जांच शुरू की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बरामद कछुओ को न्यायालय के आदेशानुसार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।