यूपी में हादसा: घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, महिला समेत पांच लोग झुलसे

Mar 02, 2026 10:50 pm ISTDinesh Rathour सीतापुर
share Share
Follow Us on

सीतापुर जिले के अलउदीपुर स्थित घर में रविवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। परिवार और आसपास के लोग आग बुझाने लग गए, इस बीच सिलेंडर धमाके के साथ फट गया।

यूपी में हादसा: घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, महिला समेत पांच लोग झुलसे

यूपी के सीतापुर जिले के अलउदीपुर स्थित घर में रविवार रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग देख अफरा-तफरी मच गई। परिवार और आसपास के लोग आग बुझाने लग गए, इस बीच सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। हादसे में महिला समेत पांच लोग झुलस गए। गनीमत रही की किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। आग की चपेट में आकर दो झोपड़ियां जल गई।

अलउदीपुर निवासी ओम प्रकाश कनौजिया रविवार रात में होली की तैयारी को लेकर गांव मे गए थे। ओम प्रकाश की पत्नी इंद्रानी घर में खाना बना रहीं थी। इस बीच गैस सिलेंडर की पाइप में रिसाव से आग लग गई। देखते ही देखते आसपास फैल गई। आग देख इंद्रानी चीख पुकार मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगी। शोर व लपट देख पड़ोसी शोभित यादव, अजय, अमित व प्रदीप भाग कर मौके पर पहुंचे। आग की लपट देख सभी के होश उड़ गए। सभी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इतने में धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

गैस सिलेंडर धमाके के साथ फटने से आसपास हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। आग की चपेट में आकर इंद्रानी, शोभित, अजय, अमित व प्रदीप झुलस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे घायलों को पास में स्थित निजी अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर सभी को छुट्टी दे दी। थाना प्रभारी के मुताबिक शुरुआती जांच में आग में आग लगने से सिलेंडर फटने की बात सामने आ रही है। गनीमत रही की किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घायलों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। आग की चपेट में आकर ओम प्रकाश और पड़ोसी शोभित की झोपड़ी जल गई।

सिलेंडर लीक होने पर लगी आग, महिला की जलकर हुई मौत

वहीं दूसरी ओर उरई में भी आग से हादसा हो गया। कैलिया थाना क्षेत्र के लाड़ूपुरा निवासी 27 वर्षीय मीरा राठौर पत्नी संतोष राठौर शनिवार देर शाम खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे से रबड़ निगल गई। रबड़ निकलते ही गैस फैलने से आग लग गई और इससे मीरा झुलस गई। उसके चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे पति संतोष ने सिलिंडर बंद किया और पत्नी को सीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया था। जहां ग्वालियर में देर रात महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पुत्र नमन का रो रोकर बुरा हाल है। कैलिया थाना प्रभारी अ‌वनीश कुमार ने सूचना के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |