गांजा तस्कर की सैलरी 35 हजार महीना, माफिया की नौकरी कर रही महिला गिरफ्तार

प्रमुख संवाददाता, कानपुर
Follow us on Google News
share

RPF और GRP प्रभारी ने बताया कि जनवरी से जून तक अब तक 3 कुंतल से अधिक तस्करी का गांजा पकड़ा जा चुका है। ओडिशा से गांजा तस्करी करके कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद को कैरियर्स सप्लाई देते हैं। तस्कर तय पते पर माल पहुंचाते हैं। पुलिस ने नोएडा में सप्लाई देने जा रही महिला नजारा खातून को अरेस्ट किया है।

ganja smuggler s salary is 35000 per month woman working for mafia arrested
गांजा तस्कर की सैलरी 35 हजार महीना, माफिया की नौकरी कर रही महिला गिरफ्तार

Ganja Taskari on Salary : ओडिशा के भुवनेश्वर से गांजा तस्करी कर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा में सप्लाई देने जा रही महिला नजारा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन बैगों में 34.5 किलो गांजा बरामद किया है। ओडिशा में बैठा माफिया 18 हजार से 35 हजार रुपये मासिक वेतन पर लोगों से तस्करी कराता है। इन तस्करों को महीने में तीन से पांच चक्कर लगाने होते हैं। ओएन सिंह और एसएन पाटीदार ने बताया कि संयुक्त चेकिंग में एक महिला दिल्ली जाने के लिए प्लेटफार्म पर संदिग्ध हालत में बैठी दिखी। आशंका पर पूछा तो इधर-उधर की बातें बताने लगी। जामा तलाशी में बैग से गांजा मिला। इस गांजे की कीमत अंतरराज्यीय बाजार में 20 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। महिला नसीब विहार, लिंक रोड लोनी गाजियाबाद की निवासी है।

तस्कर के साथ किशोरी मिली, चाइल्ड लाइन भेजा

महिला तस्कर के साथ ही 14 साल की एक किशोरी भी मिली। महिला तस्कर किशोरी के बाबत कोई जानकारी नहीं दे पाई तो आरपीएफ, जीआरपी ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।

छह महीने में तीन कुंतल से अधिक गांजा पकड़ा

आरपीएफ और जीआरपी प्रभारी ने बताया कि जनवरी से जून तक अब तक तीन कुंतल से अधिक तस्करी का गांजा पकड़ा जा चुका है। ओडिशा से गांजा की तस्करी करके कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद को कैरियर्स सप्लाई देते हैं। तस्कर ओडिसा में ही रहकर तय पते पर माल पहुंचाते हैं।

आज जेल भेजेंगे..बाबू हमें छुड़वा लेगा

नजारा ने थाने में पूछताछ के दौरान आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह को बताया कि ओडिशा में बैठे माफिया बाबू के अंडर में 12 तस्कर कैरियर्स का काम करते हैं। इन्हें वह वेतन देता है। नजारा ने यह भी कहा कि साहब आज आप जेल भेजेंगे और जिन बाबू का माल है, वह कल तक जमानत करा बाहर निकलवा लेंगे।

एटीएम लेकर खाते में ठगी की रकम मंगवाई

बाबूपुरवा में एक खाताधारक ने दोस्त पर खाते में ठगी का पैसा मंगवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि, दोस्त ने बहाने से उसके खाते की डिटेल व एटीएम लेने के बाद पैसा मंगवाया और फिर निकाल लिया। खाता फ्रीज होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। बेगमपुरवा निवासी मो. तनजीम के मुताबिक, ईदगाह निवासी सरताज ने अपने खाते में तकनीकी दिक्कत बताकर उसका बैंक खाता और एटीएम कार्ड ले लिया। इसके बाद उसने उसी खाते में रुपये मंगवाए, फिर एटीएम के जरिए निकालता रहा। कुछ समय बाद जब तनजीम बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि खाते में साइबर ठगी के 99,900 रुपये ट्रांसफर हुए थे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।