नव वर्ष पर पहड़ी महादेव का दर्शन करने जा रहे, बाइक सवार युवक गिरकर चोटहिल हो गए। दोनों को कोहड़ार बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खीरी बाजार के राम सकल तथा उनका साथी दिनकर अपने कुछ साथियों के साथ सुबह दस बजे घर से भटौती पहाड़ी स्थित पहड़ी महादेव का दर्शन करने निकले थे। बाइक राम सकल चला रहा था। बाइक से रहे युवक पहड़ी महादेव से आधे किलोमीटर पर एनटीपीसी को जाने वाली रेलवे लाइन पुलिया के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। हादसे में राम सकल तथा दिनकर जमीन पर गिर चोटहिल हो गए। रामसकल के सिर में चोट आई है। लहूलुहान साथी को उनके साथ रहे अन्य बाइक सवार अस्पताल ले गए।