घूसखोर पंडत फिल्म के खिलाफ जलाया पुतला
Gangapar News - सहसों। नवयुवक ब्राह्मण समाज द्वारा गारापुर में फिल्म घूसखोर पंडत के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता
नवयुवक ब्राह्मण समाज द्वारा गारापुर में फिल्म घूसखोर पंडत के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता मनोज बाजपेई का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया। संगठन ने फिल्म घूसखोर पंडत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म के टाइटल और डायलाग को ब्राह्मण समाज की छवि को खराब करने वाला बताया जा रहा है। नवयुवक ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष लवकेश मिश्रा का कहना है कि फिल्म में ब्राह्मणों को घूसखोर और लंगोट का ढीला होने जैसे डायलाग का इस्तेमाल किया गया है। यह उनकी भावनाओं को आहत करता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सेंसर बोर्ड ने ऐसी फिल्म को पास कैसे कर दिया।
संगठन के द्वारा मनोज बाजपेयी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, फिल्म को तुरंत बंद करने और सरकार के द्वारा इस घृणित कार्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया गया है। प्रदर्शन में लवकेश मिश्रा संस्थापक एवं अध्यक्ष नव युवक ब्राह्मण समाज, संतोष द्विवेदी, कृष्ण देव द्विवेदी, कपिल द्विवेदी, ललित विजय तिवारी, राजमणि शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, विनोद शुक्ला, दीपू तिवारी और मुन्ना शुक्ला शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


