ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबच्चा चोर समझ अर्धविक्षिप्त को पीटा

बच्चा चोर समझ अर्धविक्षिप्त को पीटा

सड़क से जा रहे अर्धविक्षिप्त को ग्रामीणों ने बीती रात बच्चा चोर समझ कर बुरी तरह पीट दिया। अर्धविक्षिप्त को बुरी तरह पिटते देख कुछ राहगीर रुके। उनके बीच-बचाव के बाद उसे छोड़ा गया। फिर उसे फूलपुर की...

बच्चा चोर समझ अर्धविक्षिप्त को पीटा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 30 Nov 2019 12:13 AM
ऐप पर पढ़ें

सड़क से जा रहे अर्धविक्षिप्त को ग्रामीणों ने बीती रात बच्चा चोर समझ कर बुरी तरह पीट दिया। अर्धविक्षिप्त को बुरी तरह पिटते देख कुछ राहगीर रुके। उनके बीच-बचाव के बाद उसे छोड़ा गया। फिर उसे फूलपुर की तरफ भेज दिया गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भमई गांव के सामने गुरुवार रात ग्यारह बजे एक अर्धविक्षिप्त पैदल ही फूलपुर की तरफ जा रहा था। रात के समय किसी ने देखा तो बच्चा चोर का शोर मचा दिया। इतने में ग्रामीण जुट गए और उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह से भीड़ उसे पीटने लगी। राहगीरों ने देखा तो बीच-बचाव करते हुए उसे अर्धविक्षिप्त बताकर छुड़ाया। तब जाकर उसकी जान बच सकी। इसके बाद उसे फूलपुर की तरफ जाने दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें