Gangapar News: चाकू से हमले में नामजद आरोपी पर मुकदमा, तलाश तेज

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: कौंधियारा/करछना,हिसं। तीन लाख रुपये वापस मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

Gangapar News: चाकू से हमले में नामजद आरोपी पर मुकदमा, तलाश तेज

Gangapar News: तीन लाख रुपये वापस मांगने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भरहा गांव के थरी निवासी अंकित पटेल पुत्र विक्रमादित्य पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने कई महीने पहले पूरे घीशन निवासी रोहित कुमार पटेल को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने पर 26 अगस्त को अंकित ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी।

आरोप है कि शुक्रवार रात रोहित ने रुपये लौटाने के बहाने अंकित को नहर की मोरी के पास बुलाया। वहां रोहित के साथ एक अन्य युवक मौजूद था। दोनों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी करछना रणविजय सिंह के मुताबिक रोहित कुमार पटेल पुत्र कलेक्टर पटेल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: चाकू से हमले में नामजद आरोपी पर मुकदमा, तलाश तेज