घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर युवक की पिटाई

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - कौंधियारा/करछना, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव में घर के बाहर शराब पीने से मना करना युवक को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने

घर के बाहर शराब पीने से रोकने पर युवक की पिटाई

कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव में घर के बाहर शराब पीने से मना करना युवक को महंगा पड़ गया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। लहबरा गांव निवासी अहमद अली ने बुधवार को कौंधियारा थाना में एक तहरीर दिया जिसमें उसने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। घायल अहमद अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।