दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, केस दर्ज
Gangapar News - मऊआइमा। इलाके की एक युवती का आरोप है कि गांव का युवक उससे प्रेम प्रसंग

इलाके की एक युवती का आरोप है कि गांव का युवक उससे प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी का वायदा किया। फिर दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो बना लिया। शादी की जिद पर वीडीयो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने मऊआइमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मऊआइमा क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि गांव का एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। शादी की जिद पर मारा पीटा और धमकी देते कहा कहीं शिकायत किए तो तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत मऊआइमा थाना में की।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक राज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


